इटावा औरैया, दिसम्बर 7 -- चकरनगर थाने में तैनात दरोगा बृजेश सिंह गौर रविवार दोपहर लगभग एक बजे बाइक से क्षेत्र में निरीक्षण के लिए निकले थे। जैसे ही वह उदी रोड की ओर बढ़ रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। दरोगा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ऑटो रिक्शा की मदद से घायल दरोगा को राजपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया है, हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई गई है। दरोगा बृजेश सिंह गौर हमीरपुर के रहने वाले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...