इटावा औरैया, जुलाई 25 -- फ्रेंड्स कॉलोनी में दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने पैदल जा रही महिला का झपट्टा मारकर गले से मंगलसूत्र छीन लिया। जिसके बाद बदमाश भाग निकले। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। कृष्णा नगर की रहने वाली महिला रमा अपनी जेठानी पूजा भदौरिया के साथ शुक्रवार दोपहर 12 बजे पैदल बाजार जा रही थीं। जैसे ही गुरु नानक कोल्ड स्टोरेज वाली गली में ट्रैक्टर एजेन्सी के पास स्टेट बैंक के पीछे पहुंची। तभी पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश आए। बाइक पर पीछे हेलमेट लगाए बदमाश ने गले पर झपट्टा मार कर सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से भाग गए। महिला ने बताया बदमाश असलहा भी लिए हुए थे। इधर, महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.