इटावा औरैया, अप्रैल 20 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर नवीन मंडी से सब्जी लेकर लौट रहे बाइक सवार दंपती को पीछे से ट्रक ने रौंद दिया। जिससे पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने एक घंटे तक हाईवे को जाम कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया।सिविल लाइन थाना क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय कुनेरा कृष्णा कॉलोनी के रहने वाले कोमल सिंह बाइक से अपनी पत्नी मंजू के साथ रविवार सुबह सात बजे नवीन मंडी सब्जी लेने गए थे। सब्जी लेकर लौटते समय जैसे ही मंडी के पास नेशनल हाईवे ओवरब्रिज पर चढ़े तभी आगे खड़े भूसे भरे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कोमल सिंह की बाइक में टक्कर मार दी। बाइक ट्रक के नीचे फंसने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.