इटावा औरैया, दिसम्बर 2 -- मंगूपुर निवासी राम नरेश पुत्र पुतई के बेटे की मंगलवार रात बारात निकल रही थी। तभी निकरौसी के समय बिना नंबर प्लेट की तेज रफ्तार बाइक से आए तीन नामजदों ने बिना हॉर्न मारे मासूम बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नरेश की नातिन छह वर्षीय पायल गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका पैर टूट गया। टक्कर मारने के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से भाग गए। रात करीब 9 बजे जब बारात की वैन नहर पटरी रोड पर नगला उमरिया के पास पहुंची, तभी पहले वाले नामजद अपने साथियों के साथ दोबारा आ धमके। नामजदों ने वैन का रास्ता रोककर गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की और उसमें बैठे लोगों के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि गाड़ी में रखा बैग भी लेकर भाग गये जिसमे कपडे रखे हुए थे। पीड़ित ने पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.