इटावा औरैया, मार्च 24 -- सड़क पर बाइक फिसलने से गिरकर घायल हुए युवक ने दम तोड़ दिया। जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के गांव भिटारा में रहने वाले उमेश चंद्र का 30 वर्षीय बेटा सुभाष उर्फ बंटी शनिवार देर शाम अपनी बहन के गांव दिमार उसके ससुर की तेहरवीं कार्यक्रम से वापस लौट रहा था। क्षेत्र में गांव तुरैया पुल के पास सड़क पर पड़ी जीरो गिट्टी पर बाइक फिसलकर गिर गई, जिससे सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना लाया गया। डॉक्टरों ने चेकअप करके मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक बृजनंदन ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी शिवानी तथा डेढ़ वर्षीय को बेटी को रोता बिलखता छोड़ गया। मृतक की पत्नी व बच्ची समेत तमाम परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.