इटावा औरैया, दिसम्बर 13 -- सगरा मोड़ के पास रविवार को बाइक सवार दूसरी बाइक को ओवरटेक करते समय फिसल गया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान पिलुआ निवासी महेश सिंह यादव के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...