इटावा औरैया, जनवरी 1 -- बसरेहर बाईपास पर गुरुबार शाम बाइक ओर स्कूटी की भिड़ंत हो गई। जिसमें स्कूटी सवार घायल हो गया। बाइक सवार बाइक को छोड़कर मौके से भाग गया। थाना चौबिया क्षेत्र के गांव बनिका निवासी 25 वर्षीय सचिन पुत्र कायम सिंह इटावा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में सुरक्षा कर्मी के पद पर तैनात हैं। गुरुवार शाम करीब 5 बजे ड्यूटी पर जा रहे थे। बाईपास पर गलत दिशा से आ रही एक बाइक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने कई बार 108 एंबुलेंस को फोन करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। घायल काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी गाड़ी से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर ह...