इटावा औरैया, नवम्बर 20 -- हिंदूपुर नगरिया में गुरुवार दोपहर 62 वर्षीय किसान उमेशचंद्र सविता साइकिल से खेत की ओर जा रहे थे। बरौना सरसई नावर मार्ग पर चढ़े तभी तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल उमेशचंद्र को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...