इटावा औरैया, फरवरी 22 -- नेशनल हाईवे पर मलाजनी गांव के पास डीएफसीसी रेलवे पुल के नीचे रविवार को सड़क हादसा हो गया। डिवाइडर पार कर रहे बाइक सवार ने इटावा की ओर जा रहे एक अन्य बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में परसौआ निवासी 20 वर्षीय अर्पित पुत्र सत्यभान, उनकी 42 वर्षीय मां अनीता देवी और 15 वर्षीय बहन दीक्षा सहित दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि परिवार इटावा जा रहा था, तभी अचानक डिवाइडर क्रॉस कर रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। अनीता देवी की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...