इटावा औरैया, नवम्बर 27 -- औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम बकबान निवासी सत्य पाल अपने साढ़ू बृजमोहन के बेटे पियूष को बाइक पर बैठाकर चकरनगर के ग्राम रम्पुरा जा रहे थे। मंगलवार को जब उनकी बाइक कस्बा बकेवर के आंबेडकर पार्क के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सत्य पाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा, जबकि पीछे बैठे पियूष को हल्की चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायल सत्य पाल को तुरंत अस्पताल भिजवाया। टक्कर मारने वाला बाइक सवार बाइक सहित मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...