इटावा औरैया, फरवरी 8 -- तीन माह पूर्व 22 नवंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम फुलरई के पास कार सवार ग्रामीण से मारपीट कर सोने की चेन लूटने वाले बाइकर्स गैंग के एक और सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई है जबकि अभी दो लुटेरे पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि 22 नवंबर को ग्राम फुलरई निवासी गणेश दुबे कार से इटावा से गांव लौट रहे थे। जैसे ही उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अपनी दुकान के सामने कार रोकी और बाहर उतरे, तभी दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने ताबड़तोड़ मारपीट करते हुए सिर पर किसी वस्तु से प्रहार किया और उनके गले से सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और बाइक नंबर प्लेट के आधार पर चार आरोपियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.