इटावा औरैया, फरवरी 14 -- सोसाइटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमोंगस्ट यूथ के इटावा चैप्टर द्वारा जीसी जीनियस स्कूल में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना था। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ला, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डॉ आर. एम. तिवारी एवं प्रोफेसर डॉ. आर. एस. यादव ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। डीएम ने कहा कि शास्त्रीय संगीत केवल कला नहीं, बल्कि आत्मानुशासन और साधना का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने, अपनी प्रतिभा को पहचानने तथा जीवन में निरंतर अभ्यास और समर्पण को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यालय प्रशासन की सराहना करते...