इटावा औरैया, जून 8 -- जाइंट्स ग्रुप ऑफ इटावा मैत्री ने साई मंदिर पक्का तालाब पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करते हुए पौधे वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष समिति सदस्य ऊषा यादव ने किया। ग्रुप अध्यक्ष सारिका अग्रवाल ने अतिथियों को पटका पहनाकर स्वागत किया। यूनिट डायरेक्टर स्मिता यादव ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हमे अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनको बड़ा करना होगा, प्लास्टिक और पॉलीथिन का प्रयोग कम से कम करने पर जोर दिया और जिसके बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं उस जल की बर्बादी को रोककर और जल सरंक्षण करके ही हम पर्यावरण को मानव के रहने लायक बना सकते है। मैत्री ग्रुप द्वारा लोगों को तुलसी और मीठे नीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.