इटावा औरैया, फरवरी 1 -- क्षेत्र के पाली कला नगला काली गांव में रविवार सुबह बहन की शादी से ठीक दो दिन पहले एक युवक का शव गांव के बाहर एक किसान की झोपड़ी में संदिग्ध हालात में लटका मिला। युवक का शव घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर पाया गया, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जांच में जुट गई है। नगला पाली कला काली गांव निवासी 18 वर्षीय राहुल पुत्र यदुनाथ सिंह यादव राजस्थान के जोधपुर में पत्थर का काम करता था और बहन की शादी के चलते करीब दो माह बाद शनिवार को ही गांव लौटा था। राहुल की छोटी बहन राधा की शादी आगामी तीन फरवरी को कन्नौज के थाना छिबरामऊ में करमुल्लापुर गांव में तय थी। शादी की तैयारियों को लेकर घर में खुशी का माहौल था और रिश्तेदारों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.