इटावा औरैया, नवम्बर 30 -- एटा के अवागढ़ निवासी सुमित पुत्र मनोज शनिवार देर रात डीसीएम लेकर औरेया ओर से आ रहा था। तभी बिरारी के पास आगे चल रही सवारियों से भरी स्लीपर बस में पीछे से डीसीएम अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। केविन में फसकर डीसीएम ड्राइवर सुमित घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम के केबिन में फसे ड्राइवर को बाहर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया। क्षतिग्रस्त हुई डीसीएम को हाईवे पर क्रेन की मदद से हटवाकर रोड किनारे खड़ी कराकर रोड को सुचारू रूप से सामन्य कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...