इटावा औरैया, फरवरी 17 -- कस्बा क्षेत्र में सोमवार देर शाम बर्तन की दुकान में घुसकर दादी और पौत्र के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला नेविलगंज निवासी रामबेटी पोरवाल ने थाना पर मामला दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी बर्तन की दुकान पर पौत्र कपिल व शौर्य के साथ बैठी थी। तभी मोहल्ले के ही आयुष अग्रवाल उर्फ गोलू, यश अग्रवाल उर्फ भोला, पीयूष अग्रवाल उर्फ चुन्नू, विनय अग्रवाल व शिवांश यादव दुकान में घुस आए। गाली-गलौज करते हुए मुझे व नाती के साथ मारपीट कर दी, जिससे दोनों को चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पांचों नामजद आरोपियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.