इटावा औरैया, जनवरी 20 -- बदलते मौसम के कारण मरीजों की संख्या वृद्धि हुई है। तापमान में उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिख रहा है। इसके चलते यहां 50 शैया अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को ओपीडी में 300 मरीज इलाल के लिए अस्पताल पहुंचे। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर और डॉक्टरों के कक्षों के बाहर मरीजों की लंबी कतारें देखी गईं। अस्पताल में आने वाले मरीजों में बुखार, सिरदर्द, सर्दी, जुकाम, सूखी खांसी, त्वचा और गले में एलर्जी, बदन दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण पाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...