इटावा औरैया, अप्रैल 9 -- गल्ला आढ़ती एवं समाजसेवी बटेश्वर दयाल प्रजापति को भारत विकास परिषद मुख्य शाखा जसवंतनगर का नया अध्यक्ष चुना गया है। नवीन सत्र 2025 - 26 के लिए डॉ पुष्पेंद्र पवार के आवास पर हुई बैठक में श्री प्रजापति को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त मधुर श्रीवास्तव को सचिव तथा सुरेंद्र धनगर को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इस दौरान चुनाव अधिकारी डॉ. स्वराज प्रकाश श्रीवास्तव, राजीव माथुर, डॉ. पुष्पेंद्र पुरवार, अनुभव यादव आदि परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.