इटावा औरैया, दिसम्बर 11 -- गुरुवार सुबह गांव दौलतपुर के पास बंबा में एक युवक का शव पड़ा मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान भूलपुरा निवासी अजब सिंह के बेटे पिंटू के रूप में हुई। पिंटू बुधवार शाम घर से निकला था और देर रात तक वापस नहीं लौटा, जिससे परिजन चिंतित हो उठे। सुबह राहगीरों ने सूखे बंबा में एक युवक के पड़े होने की जानकारी गांव वालों को दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव को पहचानने के बाद बिना पुलिस को सूचना दिए उसे घर ले आए। शव को देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पिंटू दो भाइयों में बड़ा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...