इटावा औरैया, फरवरी 23 -- उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के फोरेंसिक मेडिसिन एवं टाक्सिकोलॉजी विभाग द्वारा चिकित्सा सेवा में कानूनी जटिलताओं से बचाव में फॉरेंसिक मेडिसिन की भूमिका विषय पर सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।एसएमजीआई निदेशक डॉ यू एस शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान समय में चिकित्सा, नर्सिंग एवं फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों के लिए मेडिको-लीगल ज्ञान अत्यंत ही आवश्यक है। चिकित्सकीय सेवाओं के दौरान सही दस्तावेजीकरण, नैतिक आचरण, कानूनी प्रावधानों की जानकारी आपको कानूनी विवादों से सुरक्षित रख सकती है। मुख्य वक्ता प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी, यूपीयूएमएस सैफई डॉ. पुष्पेंद्र स...