इटावा औरैया, फरवरी 20 -- कमिश्नरेट कानपुर की पुलिस लाइन में तैनात 38 वर्षीय आरक्षी कुलदीप चौहान का गुरुवार रात निधन हो गया। वह फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थे और दिल्ली के अस्पताल में उपचार के बाद दो दिन पहले ही घर लौटे थे। देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनकी घर पर ही मौत हो गई। सहसों थाना क्षेत्र के ग्राम मिटहटी निवासी कुलदीप वर्ष 2015 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। पहले उनका इलाज ग्वालियर में चला, बाद में हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली ले जाया गया था। शुक्रवार को चकरनगर स्थित यमुना घाट पर उनके 9 वर्षीय बेटे ओम ने मुखाग्नि दी। इस दौरान पुलिस लाइन से आई सलामी गार्द ने अंतिम सलामी दी। परिवार में माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बेटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...