इटावा औरैया, फरवरी 20 -- एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते रफ्तार पर लगा ब्रेक हटा दिया गया है। अब कार 120 किलोमीटर प्रति घंटा और बस 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड में दौड सकेगी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे एवं बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे पर दिसबंर माह में घने कोहरे के चलते हादसों को रोकने के लिए सभी वाहनों की स्पीड को घटा दिया गया था। कार की स्पीड जहाँ 75 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई थी वहीं ट्रक और बस की स्पीड को भी 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच कर दिया गया था। यूपीडा ने यह आदेश 15 फरवरी तक के लिए लागू किए थे। फरवरी में कोहरा न होने के बाद भी चालान होने के डर से वाहन चालक निर्धारित स्पीड में ही यात्रा करते थे, इस अवधि के दौरान एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति मापने के लिए लगाए गए कैमरो को भी तय मानक पर सैट किया गया था। इस दौरान कार गुजरने के दौरान ...