इटावा औरैया, जनवरी 10 -- इटावा, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शनिवार शाम दस वर्षीय मासूम बालिका का शव झोपड़ी के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिलने पर सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसियों ने झोपड़ी के भीतर बच्ची का शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को फंदे से उतार लिया। बताया गया कि घटना के समय बालिका घर पर अकेली थी। उसकी मां कूड़ा बीनने के लिए बाहर गई हुई थी। जब मां वापस लौटी तो बेटी को शव देख मां बदहवास हो गई और जोर-जोर से रोने लगी। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। मृतका की मां ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। उसका कहना है कि बच्ची का किसी से कोई विवाद नहीं था और वह आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.