इटावा औरैया, फरवरी 21 -- ताखा तहसील क्षेत्र के गांव पूरनपुरा निवासी श्रीपाल व उनकी मां कमला देवी ने एसएसपी ब्रजेश श्रीवास्तव को प्रार्थना पत्र देकर फर्जी बैनामा कर कृषि भूमि हड़पने का आरोप लगाया है। शिकायत में बताया गया कि मौजा कुदरेल स्थित गाटा संख्या 32 व 33 की जमीन वर्ष 2017 में विधिवत खरीदी गई थी। वर्ष 2023 में गांव के दंपति ने साजिश कर आधार कार्ड में नाम, उम्र व फोटो बदलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए और जमीन का बैनामा नरायनपुरा निवासी महिला के नाम करा दिया। जबकि वास्तविक कमला देवी की उम्र करीब 65 वर्ष है, बैनामे में 33 वर्ष दर्शाई गई। करीब सात लाख की भूमि दो लाख में दर्शाई गई। पीड़िता को फरवरी 2026 में अभिलेख निकलवाने पर जानकारी हुई। एसएसपी ने जांच का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...