इटावा औरैया, जनवरी 22 -- कानपुर नगर के मोती विहार सर्वोदय ऐश्वर्या कुंज निवासी डॉक्टर रतना त्रिपाठी ने अपने पैतृक मकान को हड़पने के प्रयास का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है। शिकायत में उन्होंने अपने मामा संतोष कुमार मिश्रा और मामी उषा मिश्रा पर कूटरचित व फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी अभिलेखों में हेरफेर करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर रतना त्रिपाठी ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय कृष्ण कुमार दुबे का निधन 1 नवंबर 2024 को हो गया था, जबकि उनकी माता स्वर्गीय रामरति दुबे का निधन पूर्व में 7 अप्रैल 2018 को हो चुका है। माता-पिता की मृत्यु के बाद वह एकमात्र जीवित विधिक उत्तराधिकारी हैं, जिसका प्रमाण जिलाधिकारी कार्यालय से जारी पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र में दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.