इटावा औरैया, फरवरी 3 -- इटावा, संवाददाता। जनवरी के आखिरी सप्ताह में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ली और फरबरी में भी यही सिलसिला चल रहा है। मंगलवार को तड़के लखना और चकरनगर क्षेत्र में बारिश के साथ ही ओले भी गिरे। उसके बाद मंगलवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे आलू, टमाटर और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका से किसान चिंता में हैं। आलू में तो झुलसा रोग लगने लगा है। किसान यही दुआ कर रहे हैं कि अब कोहरा ना गिरे और बारिश ना हो ताकि उनकी फसल नुकसान से बची रहे। मंगलवार की रात को अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवा के साथ सर्दी बढ़ गई और मंगलवार सुबह होते ही गड़गड़ाते बादलों के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान ओलावृष्टि होने से किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फिरता नजर आया। महेवा विकास खंड के अंतर्गत बकेवर, लखना और भर्थना मार्ग के लुधियानी चौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.