इटावा औरैया, दिसम्बर 13 -- उत्तर प्रदेश साहित्य सभा व पहल के तत्वावधान में लोक कवि प्रेम बाबू प्रेम के हीरक जन्मोत्सव पर प्रेम जी के जीवन पर आधारित पुस्तक रामायण का विमोचन किया गया। बदायूं के सांसद आदित्य यादव ने किया। प्रेम बाबू प्रेम के साहित्यिक जीवन पर चर्चा की। इसी कार्यक्रम में प्रेम जी की लोकगीत की पुस्तक हूक उठे जियरा में का भी विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम मेुं पदम सिंह ने प्रेम बाबू के परिवार के बीच जो सामंजस्य और संस्कार देखने को मिलते है, वह बहुत कम देखने को मिलते हैं। संस्कृत मनीषी महेश तिवारी ने बताया कि इटावा की साहित्यिक धरती पर किस तरह प्रेम बाबू प्रेम की कृतियां लोकगीत को जीवित किए है। पूर्व राज्यमंत्री अशोक यादव ने अपने गीत और वक्तव्य के माध्यम से परिवार की तारीफ की। प्रो. शैलेंद्र शर्मा, प्रो.रमाकांत राय, निदेशक कैलाश ...