इटावा औरैया, जनवरी 10 -- यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटर की कक्षाओं की प्री बोर्ड परीक्षाएं विद्यालयों में कराई जा रही हैं। यह परीक्षाएं एक पाली में दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक कराई जा रही है। शनिवार को परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह विद्यालयों में जाकर परीक्षा का निरीक्षण किया प्रधानाचार्य से कहा कि बोर्ड के निर्देश के अनुसार परीक्षाएं कराई जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सनातन धर्म इंटर कॉलेज, तिवारी ज्वाला प्रसाद आर्य कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षाओं का निरीक्षण किया। इस साल हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षाएं भी बोर्ड परीक्षा की तरह ही कराई जा रही है। इसके प्रश्न पत्र भी यूपी बोर्ड ने भेजे हैं और कार्यक्रम भी यूपी बोर्ड की ओर से ही निर्धारित किया गया है। अधिकारी भी लगातार परीक्षा की निगरानी कर रहे हैं।...