इटावा औरैया, जनवरी 12 -- बेसिक टीचर्स क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में इटावा ने अमरोहा को हराकर विजेता ट्रॉफी जीत ली । इस मैच में पहले खेलते हुए इटावा ने निर्धारित बीस ओवर में 150 रन बनाये, जिसमें सौरभ अवतार ने शानदार 64 रन और गौरव पाठक ने नाबाद 36 रन बनाये । इसके जवाब में अमरोहा की टीम 19.3 ओवर में 145 रन बना कर आउट हो गई । इटावा की ओर से गौरव पाठक और अमन भदौरिया ने तीन तीन विकेट लिए । गौरव पाठक को मैं ऑफ़ द मैच चुना गया । टूर्नामेंट में प्रदेश की कुल 32 टीमों ने प्रतिभाग किया था । इटावा की टीम ने पहली बार इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है । टीम के शानदार प्रदर्शन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारियों, ब्लाक व्यायाम शिक्षकों व खेल प्रेमियों ने टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.