इटावा औरैया, जनवरी 12 -- क्षेत्र के नगला जोर गांव में ग्राम प्रधान और उसके साथी की गई मारपीट में एक अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पहले से दर्ज मारपीट के मुकदमे में धाराएं बढ़ाते हुए हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। 8 जनवरी की रात करीब 11 बजे चांदई के ग्राम प्रधान फूल सिंह और उसके साथी टुंडे ने नगला जोर निवासी 50 वर्षीय श्याम बाबू को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। हमले में श्याम बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। परिजन घायल अवस्था में श्याम बाबू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.