इटावा औरैया, जनवरी 6 -- बलरई क्षेत्र के ग्राम तौर निवासी करन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह गांव के शराब ठेके के पास खड़ा था। इसी दौरान गांव के ही वीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बंटू, कृष्णा, बिट्टू और अमन वहां पहुंचे और उससे पैसे मांगने लगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट कर दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने थाना बलरई पहुंचकर चारों नामजद आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक दिवाकर सरोज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...