इटावा औरैया, जनवरी 6 -- इटावा-मैनपुरी ब्रांच रेल लाइन पर मंगलवार सुबह रेलवे लाइन पार करते समय मैनपुरी पैसेंजर की चपेट में आकर युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।लोको पायलट की सूचना पर आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। इटावा-मैनपुरी रेल लाइन के किलोमीटर नंवर 4/5 के पास युवक हरिओम निवासी हरसौली थाना फ्रेंड्स कालोनी जो रेलवे लाइन पार कर रहा था इसी बीच में पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। एम्बुलेंस की मदद से आरपीएफ ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इमरजेंसी में डा़ राहुल बाबू की देखरेख में युवक का इलाज शुरु किया गया। युवक के सिर व पैरों में गंभीर चोट आने के चलते उसे सैफई मेडीकल कालेज रेफर किया गया।जानकारी पर अस्पताल पहुंचे पिता टीकाराम ने बताया बेटा हरिओम सुबह 8 बजे खेतों पर जाने की कहकर घर से निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.