इटावा औरैया, अप्रैल 23 -- पेंशनरों पेंशनरों का सत्यापन कराया जाएगा यह काम शुरू कर लिया गया है 15 मई तक सत्यापन का काम पूरा कर लिया जाएगा इसे लेकर खलबली बची हुई है। जिले में वर्तमान में 75320 वृद्धावस्था पेंशनर है अब इन सभी की जांच कराई जाएगी। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार शशि ने बताया कि सभी पेंशनरों का सत्यापन कराया जाएगा। शासन के निर्देश पर यह काम कराया जाना है जिसकी शुरुआत कर दी गई है। 15 मई से पहले जांच का काम पूरा कर लिया जाएगा। नगरीय क्षेत्र में तथा ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले पेंशनरों का सत्यापन कराया जाएगा ताकि यह पता चल सके कि पेंशन सिर्फ पात्र बुजुर्गों को ही मिल रही है, किसी अपात्र को पेंशन नहीं जा रही है। यदि किसी अपात्र की खाते में पेंशन जा रही होगी तो उसको बंद किया जाएगा। सत्यापन इसी मकसद से कराया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.