इटावा औरैया, अप्रैल 22 -- जगमोहनपुर में संचालित स्वीमिंग पूल में नहाते समय किशोर की डूबने से मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर संचालक और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। पांच दिन पहले हुए घटना के बाद संचालक शव को सीएचसी में छोड़कर भाग गया था। 19 अप्रैल की दोपहर स्वीमिंग पूल में छह से सात युवक नहा रहे थे। तभी वहां नहा रहे लोगों ने किशोर को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। स्वीमिंग पूल संचालक अशोक शुक्ला व अन्य युवक उसे सीएचसी महेवा लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर अभिषेक वर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान किशोर की पहचान नहीं हो पाई थी। वहीं, किशोर के मृत होने की सूचना मिलते ही स्वीमिंग पूल संचालक समेत अन्य युवक भाग गए थे। मृतक किशोर के पिता केशव सिंह ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.