इटावा औरैया, फरवरी 1 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. बलराम सिंह यादव के पुत्र व कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय यादव उर्फ गुड्डू का बीमारी के कारण निधन हो गया है। रविवार को उनका पार्थिक शरीर शहर में स्थित उनके आवास पर पहुंचा। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। शाम को उनके पैतृक गांव खरगपुर सरैया में उनकी अन्त्येष्टि की गई। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे अजय यादव गुड्डू भरथना विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर तीन बार विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे। एक बार उन्होंने जसवंतनगर विधानसभा से शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था। बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा और वर्तमान में भाजपा से जुड़े थे। शाम को उनके अंतिम संस्कार में दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, ध्रुव यादव चीनी, जयराज सिंह यादव मौजूद रहे। पूर्व ब्लाक प्रम...