इटावा औरैया, फरवरी 19 -- शहर के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, लालपुरा में आचार्य सुबल सागर महाराज के सान्निध्य में आयोजित हो रहे पच्चीस मंडलीय सिद्धचक्र महामंडल विधान पूर्ण आहुति के साथ संपन्न हुआ। विधान का शुभारंभ विधानकर्ता शाशिकांत जैन ने मंत्रोच्चारण के साथ किया। प्रात:काल भगवान श्रीजी का अभिषेक संपन्न हुआ तथा आचार्य के मुखारविंद से शांति धारा बोली गई। शांति धारा करने का सौभाग्य विवेक जैन, पीयूष जैन, सोनू जैन, सौरभ जैन, सुनील जैन, अभिषेक जैन, भोलू जैन सहित युवा टीम को प्राप्त हुआ। विधान में पात्र सौधर्म इंद्र विवेक जैन, कुबेर इंद्र विशाल जैन, महेंद्र इंद्र महावीर प्रसाद जैन, यज्ञनायक इंद्र शैलेश जैन तथा राजाश्री पाल, सौरव जैन द्वारा हवनकुंड में 108 मंत्रों से आहुतियां अर्पित की गईं। विधान संगीत की प्रस्तुति लोकेश एंड पार्टी द्वारा दी ग...