इटावा औरैया, नवम्बर 11 -- दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर कार में हुए धमाके के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश में भी पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है। इसी के तहत जिले में दूसरे दिन भी सुरक्षा जांच और गश्त तेज रही। भीड़भाड़ वाले बाजारों, धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पार्किंग स्थलों और सार्वजनिक चौराहों पर पुलिस बल मुस्तैद दिखाई दिया। सोमवार देर रात से लेकर मंगलवार शाम तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार गश्त, चेकिंग और सतर्कता अभियान चलाया। मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था और भी सख्त देखी गई। पुलिस ने सिर्फ संवेदनशील इलाकों में ही नहीं, बल्कि सामान्य और गांव-कस्बों के महत्वपूर्ण मार्गों पर भी पैदल मार्च और वाहन चेकिंग की। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और पार्किंग स्थलो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.