इटावा औरैया, जनवरी 5 -- सड़क चौड़ीकरण और पुलिया मरम्मत कार्य के चलते आए दिन भीषण जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। चंबल पुल से लेकर यमुना पुल तक कई स्थानों पर पुलियों का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन कार्य के दौरान यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था न होने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे गंभीर स्थिति ग्राम कामेत के पास देखने को मिल रही है। जहां पुलिया निर्माण कार्य के चलते मार्ग को संकराहोने के साथ वनवे कर दिया गया है। इस स्थान पर दिन,रात जाम की स्थिति बन रही है। सोमवार की शाम तो हालात और भी बदतर हो गए, जब हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कार, बस, ट्रक और दोपहिया वाहन जाम में फंसे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.