इटावा औरैया, फरवरी 19 -- थाना क्षेत्र के गांव रम्मपुरा में गुरुवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। हमले में दो महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। रम्मपुरा निवासी मुस्तकीम पुत्र अब्दुल हमीद सुबह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। आरोप है कि उसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। मुस्तकीम के विरोध करने पर हमलावरों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और पूरे परिवार पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में मुस्तकीम, उनकी पत्नी नाजिमा बेगम, उनके दो भाई मोहम्मद अनीस और खलील और अनीस की पत्नी खातून बेगम घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.