इटावा औरैया, दिसम्बर 2 -- समग्र शिक्षा- समेकित शिक्षा के अंतर्गत सोमवार कों दिव्यांग बच्चों के लिए बीआरसी में ब्लॉक स्तरीय स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पीटीआई राजेश जादौन, राहुल कुमार व आलोक सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा हरी झंडी दिखाकर किया। विभिन्न गांवों से कुल 52 दिव्यांग बच्चों ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। विजेताओं में दृष्टिबाधित वर्ग की अजान छूकर पहचान प्रतियोगिता में जानवी, ताशू और अनंत शेखर; चित्रकला में अंशिका, मोहम्मद आरिज, नाजो, रामराज, आर्यन व रेहान; वहीं म्यूजिक चेयर, गुब्बारा फोड़, मेढक दौड़, नींबू चम्मच तथा थ्रो बॉलिंग की विभिन्न श्रेणियों में कई बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए। मूकबधिर, मानसिक मंद, शारीरिक दिव्यांग तथा बहु दिव्यांग...