इटावा औरैया, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि पर्व के चलते रविवार को कांवड़ियों के लिए फल लेकर जा रहा एक युवक लखना-बेरीखेड़ा तिराहे के पास पिकअप से गिरकर घायल हो गया। ग्राम बिजौली निवासी गोविंद सिंह पुत्र जयवीर सिंह अपने साथियों के साथ पिकअप में फल लादकर ऊसराहार स्थित हजारी महादेव मंदिर पर वितरण करने जा रहे थे। जैसे ही वाहन बेरीखेड़ा तिराहे के पास पहुंचा, उसी दौरान पिकअप में बैठा गोविंद असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा। गिरने से उसके नाक और मुंह में गंभीर चोटें आ गईं। साथियों ने उसे 50 शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार किया। हालत में सुधार होने पर डॉक्टर ने उसे घर भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.