इटावा औरैया, फरवरी 1 -- कस्बा के ओवरब्रिज के पास रविवार शाम तेज रफ्तार दूध की पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वह सराफ का काम करते थे। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। इकदिल थाना क्षेत्र के रितौर गांव निवासी 50 वर्षीय विवेक उर्फ छुट्टन तिवारी पुत्र महेश तिवारी की कस्बा के स्टेशन रोड पर सर्राफा की दुकान है। रविवार की शाम वह अपनी दुकान बंद कर अपने 20 वर्षीय पुत्र लालजी तिवारी के साथ गांव पृथ्वीपुर से निमंत्रण खाकर अपने घर लौट रहे थे। बेटा लालजी बाइक चला रहा था और पिता पीछे बैठे हुए थे तभी इकदिल ओवरब्रिज पास पहुंचने पर पीछे से आ रही दूध केन लोड किए पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी बाइक पर पीछे बैठे पिता उछल कर नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो...