इटावा औरैया, जनवरी 9 -- शुक्रवार को लंबे समय बाद नगर पालिका बोर्ड की बैठक अध्यक्ष ज्योति गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। पालिका सभागार में अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों के साथ ही सड़क, नाली, गली आदि की मरम्मत व निर्माण समेत शहर के अलग-अलग रास्तों पर तिरंगा लाइट लगाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसके अलावा एसएसपी चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा स्थापित करने के साथ डीएम चौराहे से एसएसपी चौराहे के बीच के मार्ग को नेताजी पथ घोषित करने को लेकर भी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया। दरअसल इसको लेकर दिशा की बैठक में सांसद जितेंद्र दोहरे ने प्रस्ताव रखा था जिसमें सांसद निधि से निर्माण कार्य आदि करने को मंजूरी दी गई थी। बैठक में काली वाहन ...