इटावा औरैया, नवम्बर 14 -- पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा स्थल पर हुई, जहाँ सभी छात्र-छात्राओं को अध्यापकों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, जिन्हें बच्चों द्वारा स्नेहपूर्वक चाचा नेहरू कहा जाता है, के जीवन एवं व्यक्तित्व से अवगत कराया गया। उनके जीवन चरित्र पर आधारित असेंबली गतिविधियाँ भी छात्रों द्वारा प्रस्तुत की गईं, जिनमें बच्चों ने भाषण, कविताओं और लघु प्रस्तुतियों के माध्यम से नेहरू जी के योगदान को सहज रूप में अभिव्यक्त किया। कई बच्चों ने चाचा नेहरू की वेशभूषा धारण कर उनकी उपस्थिति का विशेष अनुभव कराया। कुछ छात्रों ने उनके प्रेरणादायक विचारों और कथनों को अपनी वाणी के माध्यम से...