इटावा औरैया, फरवरी 8 -- सिविल लाइन निवासी संजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 फरवरी की रात करीब आठ बजे वह बकेवर मार्ग स्थित पागल मंदिर के पास मौजूद था। इसी दौरान थाना लवेदी क्षेत्र के निवासी विजय किशन, चन्द्रशेखर और उनके एक साथी ने वहां पहुंचकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और बाद में मौके से भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...