इटावा औरैया, दिसम्बर 14 -- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकास खंड क्षेत्र महेवा में सीएचसी के अंतर्गत आने वाले सभी गावो के 184 पोलियो बूथों पर शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। अधीक्षक स्वास्थ्य केंद्र डॉ गौरव त्रिपाठी ने बताया कि पूरे क्षेत्र में कुल 184 स्थाई बूथ पोलियो दवा पिलाने के लिए बनाए गए थे वहीं 8 ट्रांजिट टीम व कुल 552 सदस्य दवा पिलाने के लिए लगाए गए ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...