इटावा औरैया, फरवरी 1 -- गांव निनावा निवासी रामा देवी पत्नी अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि 10 अक्टूबर 2025 की शाम करीब पांच बजे वह घर के अंदर खाना बना रही थी। उसी दौरान गांव के ही सुबोद, सत्यप्रकाश, सुमन देवी, ललित कुमार और सुमित कुमार घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मकान खाली करने की धमकी देने लगे। मना करने पर आरोपियों ने लात-घूसों से मारपीट की और घर में रखा करीब बीस हजार रुपये का सामान तोड़ दिया। पीड़िता ने बताया कि वह अपनी पुत्र वधुओं रानी और भावना के साथ रहती हैं। आरोप है कि नामजदों ने ससुर स्वर्गीय सालिगराम से साजिश के तहत फर्जी वसीयत करा ली, उसी के आधार पर घर खाली कराने का दबाव बनाया जा रहा है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...