इटावा औरैया, फरवरी 6 -- मवेशियों में खुरपका व मुंहपका रोग की रोकथाम को लेकर क्षेत्र में व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गठित तीन टीमें गांव में घर-घर पहुंचकर पशुओं का टीकाकरण कर रही हैं, जिससे पशुधन को इस संक्रामक एवं घातक रोग से सुरक्षित किया जा सके। पशु फार्मासिस्ट प्रमोद चतुर्वेदी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत धनुआ, फतेहपुरा, नगला तोर, तिजोरा, नगला सलहदी, नगला राम सुन्दर, नगला विशुन सहित कई गांवों में टीकाकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि शेष गांवों में अभियान लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि पहली टीम का नेतृत्व पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रपाल सिंह कर रहे हैं, वहीं दूसरी व तीसरी टीम की जिम्मेदारी डॉ. जितेंद्र सिंह को सौंपी गई है। अधिकारियों ने पशुपालकों से अपील की है कि यदि किसी कारणवश कोई पशु टीकाकरण से ...