इटावा औरैया, जनवरी 23 -- पत्नी के मायके चले जाने और पारिवारिक विवाद से आहत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके मायके पक्ष पर मारपीट कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन गांव निवासी 35 वर्षीय अजेश बाबू पुत्र नेत्रपाल शुक्रवार सुबह अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सुबह जब अजेश काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो छोटे भाई राजीव ने कमरे में झांककर देखा, जहां उसका शव लटका देख वह चीख पड़ा। शोर सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। मृतक के छोटे भाई राजीव ने बताया कि करीब एक सप्ताह प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.