इटावा औरैया, फरवरी 3 -- जसवंतनगर, संवाददाता। चांदनपुर में मंगलवार सुबह एक महिला ने पति से मनमुटाव के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। महिला का शव घर के कमरे में मिला, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चांदनपुर निवासी 30 वर्षीय अंचला उर्फ रिंकी पत्नी यतेंद्र कुमार के बीच पिछले कुछ समय से आपसी मनमुटाव चल रहा था। पति सुबह घर से बाहर गया हुआ था और बच्चे उसके साथ थे। जब वह सुबह घर लौटा तो पत्नी कमरे में फंदे पर लटका देखा। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यतेंद्र कुमार राजस्थान के रेवाड़ी में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। दो-तीन महीनों से अंचला की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी और उसका इलाज न्यू...